रेलवे ट्रैक के बीच मिला युवक-युवती का शव

0
d94e9bbb-0e59-471f-92e0-7bfff2a29ee4

पलामू : जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के अमानत नदी के पास रेलवे पुल पोल संख्या 294/9 व 294/11 के बीच मिडिल रेलवे ट्रैक के बीच युवक-युवती का शव मिला है। दोनों का शव शत-विक्षत स्थिति में हैं। शव को देखने से प्रतीत होता है कि घटना सोमवार अहले सुबह 4 बजे के आस पास की है।शवों की पहचान नहीं हो पाई रेल लाइन मैन ने बताया कि घटना की जानकारी रेल ड्राइवर ने कजरी स्टेशन को दी। स्टेशन स्टाफ ने स्टेशन स्थित RPF को बताया। RPF ने लाइन मैन की मदद से शव को ट्रैक को हटाया। युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या है या हत्या यह जांच का विषय है। पड़वा के थाना प्रभारी नकुल शाह ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *