रेजो गांव में हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन, नई नियमावली के तहत आश्रितों को मिलेगा अवसर

मेराल प्रखंड के रेजो गांव स्थित हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के अध्यक्षता मुखिया फुलमंती देवी द्वारा किया गया चयन से संबंधित जानकारी अंचल के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा के द्वारा पढ़कर सुनाया गया। विदित हो कि झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संख्या 01/म.स./अराज.स्था.273/24-2527 दिनांक 09-10-2024 को विभागीय अधिसूचना 2239 दिनांक 30-09-2024 द्वारा सेविका सहायिका नियमावली को संशोधित किया गया है। इसमें पहली बार सेविका सहायिका के आश्रितों को चयन करने की स्वीकृति दिया गया है। नियमावली के अनुसार किसी भी सेविका सहायिका के कार्यरत के दौरान मृत्यु होने के स्थिति में उनके आश्रितों को उक्त पद पर चयन किये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए मृत्यु के तीन महीने के अंदर आश्रितों को बाल विकास परियोजना कार्यालय में चयन करने के लिए आवेदन देना होगा। इसी नियमावली के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सतीश भगत एवं पर्यवेक्षक अंचलाधिकारी यशवंत नायक के उपस्थिति में सेविका पद पर आश्रित नेहा कुमारी पति आर्यन कुमार का चयन किया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका मीना देवी, वार्ड सदस्य राजू पासवान, सुनील बैठा, हृदय ठाकुर, केशवर राम, हृदयानंद प्रसाद,राजन कुमार सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

You may have missed