मेराल में महिला से छेड़छाड़ और धार्मिक कार्य में बाधा डालने का आरोप, नवाज खान गिरफ्तार

मेराल पुलिस द्वारा शुक्रवार को महिला के साथ छेड़छाड़ करने तथा धार्मिक कार्य में बाधा डालने के आरोपित ग्राम टिकुलडीहा निवासी नवाज खान उर्फ कालानाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिहो गांव निवासी बबलू कुमार भुइयां पिता लाल मोहन भुइयां द्वारा उक्त मामले को लेकर मेराल थाना में आवेदन दिया गया। बबलू द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार नवाज खान उर्फ काला नाग पर नवरात्र के दौरान धार्मिक कार्य में बाधा डालने,धर्म विशेष के प्रति और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, आग लगाने की धमकी देने तथा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। आरोपित नवाज खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You may have missed