रांची: इजहार अंसारी की 62 संपत्तियों को ईडी ने किया जब्त

0
85144c29-5f13-412c-bd9d-67908d81425b

रांची: इजहार अंसारी की 62 संपत्तियों को ईडी ने किया जब्त

Ranchi: लिंकेज का 86568 टन कोयला वाराणसी व धनबाद की मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचने वाले इजहार अंसारी का 62 संपत्तियों को ईडी ने अस्थायी रूप से जब्त किया है. ईडी ने सोमवार को यह कार्रवाई की है. जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है, उसकी कीमत 9.67 करोड़ रुपये आंकी गई है. गौरतलब है कि ईडी ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को बीते 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है, कि इजहार अंसारी ने लिंकेज (सब्सिडी दर) का 86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था. जिसकी कीमत बाजार मूल्य 71 करोड़ रुपया है. ईडी की जांच से पता चला है कि इज़हार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है. जिसके तहत कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता था. इजहार की 13 ऐसी एसएमई फर्मों को 71 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाला लगभग 86568 टन कोयला आवंटित किया गया था. हालांकि इजहार अंसारी ने उद्योग में उपयोग करने के बजाय कोयले को खुले बाजार में बेच दिया और इससे बड़े पैमाने पर लाभ कमाया।ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मामले की ईडी ने शुरू की थी जांच।
ईडी ने ट्रक ड्राइवर के सैय्यद सलमानी खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. सैय्यद सलमानी जो इजहार अंसारी के लिए काम करते हैं. इस मामले में अवैध रूप से ट्रांसपोर्टिंग किये गये 19 टन कोयले के साथ ट्रक को भी झारखंड पुलिस ने जब्त कर लिया था. ईडी की जांच से संकेत मिला कि ऐसे सब्सिडी वाले कोयला आवंटन के बदले इज़हार अंसारी कुछ अफसरों को रिश्वत भी देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *