रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कचहरी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित रामबिलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम रामबिलास पासवान के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई।

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा है कि रामबिलास पासवान भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। जिनका निधन 8 अक्टूबर 2020 को हुआ था। 17 वी लोकसभा में उन्हें उपभोक्ता मामले खाद्य ओर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के मंत्री थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्रीय मंत्री बने बिहार से राज्य सभा के सदस्य चुने गए। रामबिलास पासवान जिस विभाग के मंत्री बने उस विभाग में पूरी निष्ठा के साथ काम किया दलितो के हक अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया पासवान का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। इस अवसर पर रविकांत कुमार, सुधांशु कुमार, सुरज कुमार, नीरज कुमार, अमन कुमार, बीरू कुमार, संजय मिस्त्री, जयपाल मोची सहित कई लोग उपस्थित थे रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।