राम मंदिर चढ़ावा राशि को लेकर विवाद गहराया, न्यायिक जांच की मांग

अयोध्या: राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे की राशि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चढ़ावा राशि में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर न्यायिक जांच की मांग की है। इस बीच काउंटिंग टीम के पूर्व इंचार्ज होने का दावा करने वाले महिपाल सिंह का वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नोटों की गिनती के दौरान कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

वहीं मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार करते हुए ऑडिट प्रक्रिया का हवाला दिया है। सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर को 80-85 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है, जिसकी गिनती और जमा प्रक्रिया को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। मामला जांच रिपोर्ट के इंतजार के बीच राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।