दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना की घोषणा, 20 घंटे का सफर घटकर होगा 6 घंटे

दिल्ली से सिलीगुड़ी के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना की घोषणा कर दी है। इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के शुरू होने के बाद करीब 20 घंटे का सफर महज 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह बुलेट ट्रेन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी इसके प्रमुख स्टेशन होंगे। फिलहाल परियोजना शुरुआती अध्ययन और डीपीआर चरण में है। अनुमान है कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा और इसका संचालन 2030 के दशक के मध्य तक शुरू हो सकता है।

You may have missed