राम मंदिर चढ़ावा जांच में बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट में कई अनियमितताएं उजागर

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने औसतन 25 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जबकि कुंभ के दौरान यह संख्या एक करोड़ तक पहुंची। जांच में पाया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बावजूद कई महीनों में चढ़ावा कम दर्ज हुआ। चढ़ावा गिनती और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही के साथ कई कर्मचारियों की नियुक्ति और उनकी बढ़ती संपत्ति भी जांच के घेरे में है। ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। हालांकि, चढ़ावा कितना आया और कितना गायब हुआ, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने से चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है। SIT 15 दिनों में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।