मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट! ड्रोन से होगी निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
मुहर्रम को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रांची, रामगढ़, हजारीबाग और देवघर सहित अन्य जिलों से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल गिरिडीह पहुंच रहा है।
जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एसडीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ‘पुलिस मित्रों’ के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

