राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजे गए बगोदर डायट के प्रभारी प्राचार्य

बगोदर : जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बगोदर (डायट) के प्रभारी प्राचार्य सह व्याख्याता आशीष कुमार दुबे को जेसीइआरटी की ओर से रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया हैं. आयोजित शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार, जेसीइआरटी के उप-निदेशक प्रदीप कुमार चौबे व सहायक निदेशक बांके बिहारी सिंह ने दोनों व्याख्याताओं को सम्मानित किया गया . व्याख्याताओं ने बताया कि यह सम्मान शिक्षकों के सतत एवं व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मॉड्यूल लेखन एवं प्रशिक्षण के लिए दिया गया. डायट का मुख्य उद्देश्य नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत जिले के स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है. इसे लेकर डाइट के प्रभारी प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने उ बताया कि इस सम्मान वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. वही इसे लेकर कई लोगों ने उसे बधाई दी हैं.