राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स में विवेक ठाकुर ने जीता कांस्य पदक

झारखण्ड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विवेक को तृतीय स्थान। 3 rd झारखण्ड राज्य सबजूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21/8/2026 से 22/8/2026 तक धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था यह प्रतियोगिता धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं धनबाद जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें
गढ़वा जिला से अंडर 14 आयु वर्ग के किड्स भाला फेंक प्रतियोगिता में विवेक ठाकुर ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के , अध्यक्ष शिव कुमार पांडे , सचिव आलोक मिश्रा संयुक्त सचिव सुशील तिवारी कोषाध्यक्ष अजय कांत अभिषेक सिंह ,रमाशंकर सिंह,सुशील सिंह , ओमप्रकाश गुप्ता ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ,ओलंपिक संघ संरक्षक अमृत सुक्ला राकेश पाल ,रेखा चौबे अनीता दत्त ,उमेश सहाय क्रिकेट संघ सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ,सतेंद्र प्रसाद यादव ,धर्मेंद्र पाल,सुनील कुमार , शमशाद अहमद अतुल भारद्वाज किशोर कुणाल चंद्र बहादुर सिंह आदि ने शुभकामना दिया है

You may have missed