राजा मेदनी राय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मानासोती चैंपियन, एक गोल से जीता खिताब

राजा मेदनी राय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मानासोती की टीम बनी विजेता*

हलुमाड (पोंची पंचायत, सतबरवा प्रखंड): सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के पोंची पंचायत अंतर्गत हलुमाड गांव में चल रहे राजा मेदनी राय फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल आज संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी आशीष सिन्हा की उपस्थिति में खेले गए फाइनल मुकाबले में मानासोती की टीम ने एकता को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह टूर्नामेंट शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को फीता काटकर उद्घाटन किया गया था, जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में मानासोती की टीम ने एकता पर एक गोल का फासला बनाकर जीत दर्ज की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि आशीष सिन्हा ने जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह पाकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव तथा कमिटी के सदस्यों के साथ विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। आशीष सिन्हा ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को करियर भी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है। उन्होंने हर समय युवाओं को हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वे अपना नाम खेल के मैदान में रोशन करें।

कार्यक्रम की शुरुआत में कमिटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष मोनु कुमार सिंह, सचिव अटल बिहारी सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मदेव सिंह, संरक्षक पंकज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह सहित युवा नेता प्रवेश यादव, अशर्फी यादव, लाल बिहारी सिंह, मनोज कुमार मेहता, रामलाल सिंह, प्रयाग सिंह, पुरन सिंह, हृदय सिंह, ब्रह्म देव सिंह, रमेश भुईयां, तुलेश्वर सिंह, कमेंटेटर श्यामलाल सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में दर्शक और पत्रकार बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता सतीश सिंह चेरो ने किया।

यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।