पतंजलि योग समिति झारखंड महिला प्रभारी सुधा झा के द्वारा बालिका उच्च मे संगीत के माध्यम से योग प्रशिक्षण लोगों ने प्राप्त किया

0
63b7d823-5493-46a6-a3c1-c0ab37646ece

पतंजलि योग समिति झारखंड महिला प्रभारी सुधा झा के द्वारा बालिका उच्च मे संगीत के माध्यम से योग प्रशिक्षण लोगों ने प्राप्त किया

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सद्भाव प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है आज उसी कड़ी में सुधा झापतंजलि योग समिति झारखंड महिला प्रभारी के द्वारा आज शिविर का तीसरा दिन संगीत के माध्यम से झारखंड महिला प्रभारी ने योग कराया तथा संगीत के माध्यम से कैसे अपने आप को तंदुरुस्त और योग कर सकते हैं उन्होंने खुद करके भी बताया तथा उन्होंने कहा किअपने जीवन में अपनाकर निरंतर प्रयास से वह अपने आप को बेहतर बना बना सकते हैं स्वस्थ रह सकते हैं पूरे परिवार के साथ आज पूरे विश्व में हर एक घर से एक योग शिक्षक लगभग तैयार किया जा रहा है वहीं पर उन्होंने सिटी न्यूज़ संवाददाता से बताया कि करो योग, रहो निरोग” यह कहावत हमें योग के महत्व को सुझाता है, जो जीवन में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मन को शांति प्रदान कर सकते हैं। योग शारीरिक रूप से सकारात्मक प्रभाव डालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *