प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी

प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

इस घटना में महुआ माजी, बेटा-बहू और चालक घायल हो गये हैं। घटना बुधवार की सुबह लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के पास हुई है। जहां एक खड़ी ट्रक में सांसद की कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची रेफर कर दिया। जिसके बाद ऑर्किड मेडिकल सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया।

You may have missed