परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा माहौल
परशुराम जयंती के अवसर पर आज मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माहौल श्रद्धा व उत्साह से भरा रहा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। उनके साथ नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार भी मौजूद थे। सभी ने समाज की एकता और परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया।

