“झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को मंजूरी! शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव
गिरिडीह : झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार द्वारा ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ को स्वीकृति दिए जाने के बाद राज्य के शिक्षा जगत में सकारात्मक माहौल बन गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर झामुमो छात्र संगठन ने राज्य सरकार को बधाई दी है।
संगठन ने विशेष रूप से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। संगठन के छात्र नेताओं में अभय कुमार, विशाल झा, रौनक मिश्रा, कारण यादव, सूरज मंडल, सागर साव आदि मौजूद थे। अभय कुमार ने कहा कि यह कानून राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
छात्र नेताओं ने बयान जारी कर कहा, “झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 की स्वीकृति राज्य के छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इससे विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी। हम मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।”
संगठन ने उम्मीद जताई कि इस कानून के लागू होने से राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा छात्रों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

