प्रमोद अग्रवाल जैसे सैकड़ो व्यवसायी डाल्टनगंज में कर रहे जीएसटी की चोरी -भाकपा

चैंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर के द्वारा जीएसटी चोरी को सामान्य प्रक्रिया बताना संदेश –रूचिर तिवारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह एवं जिला सचिव शह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहां की डाल्टनगंज के व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के यहां जीएसटी पदाधिकारीयों का छापा पड़ा जिसमें सैकड़ों करोड़ों रुपया का टैक्स चोरी का मामला सामने आया और अंतोगत्वा प्रमोद अग्रवाल को पदाधिकारी उसे जेल लेकर चले गए। जिला विदित है कि बहुत लंबे अरसे के बाद डाल्टेनगंज शहर के व्यवसाययों के यहां जीएसटी का छापा पड़ा है लेकिन डाल्टेनगंज शहर के अंदर अभी भी सैकड़ो ऐसे व्यवसायी हैं जिसमें आनंद शंकर, ज्ञान शंकर, सोना महल, रामदास साहू के अलावा पेट्रोल पंप के मालिक जो साइड में दूसरे व्यवसाय भी करते हैं ऐसे लोग भी सरकार के करोड़ों रुपया के टैक्स को चोरी करके हजारों करोड़ों रुपया का टैक्स चोरी डाल्टनगंज में हो रहा है। और जनता के गाड़ी कमाई को ज्वेलरी जमीन कारोबार जैसे एवं रियल एस्टेट जैसे बिजनेस में अपना पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं एवं बहुत से व्यापारी हवाला के माध्यम से विदेश में भी पैसा भेज रहे हैं ऐसे व्यवसाईयों पर भी परिवर्तन निदेशालय को कड़ी नजर रखनी चाहिए और डाल्टनगंज के चिन्हित 100 बड़े व्यवसाईयों के यहां जांच कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह विदित है कि जीएसटी का पैसा देश हित में खर्च होता है और वही पैसा आम जनता के हित में खर्च होने वाला पैसा की चोरी किया जाए। व्यवसाय के यहां जीएसटी के छापा पड़ने के बाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है इससे यह साफ जाहिर होता है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के बड़े महारथी भी जीएसटी चोरी में माहिर है।

You may have missed