प्रदेश मंत्री (भाजपा, झारखंड) बनने पर शालिनी बैसखियार का अभिनंदन

प्रदेश मंत्री (भाजपा, झारखंड) बनने पर शालिनी बैसखियार का अभिनंदन

भाजपा झारखंड में शालिनी बैसखियार को प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर मह‍िला चौपाल की कोर कमेटी की सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इस अवसर पर कोर कमेटी की सदस्यों ने कहा कि शालिनी बैसखियार का यह चयन उनके समर्पण, संगठन कौशल एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने वर्षों से महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सोना प्रकाश, नीता गुप्ता, संगीता बैसखियार, उमा गुप्ता, ललिता बरनवाल, सीमा बरनवाल, राखी टार्को, मोनिका कुमारी, रूबी, दीपा, स्वर्ण,निशी भूषण, मोनिका देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रही।सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि शालिनी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी।
अंत में मह‍िला चौपाल की समस्त कोर कमेटी ने एक बार पुनः उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।