पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह संपन्न : पूर्व सैनिक सेवा परिषद
उत्साह पूर्ण माहौल में पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह संपन्न : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।
एक लोकोक्ति है, “सैनिक कभी भी ना तो सेवा निवृत होता है, ना ही बूढ़ा।” आज इस लोकोक्ति को सत्य में चरितार्थ होते हुए पूर्व सैनिकों के होली मिलन समारोह में देखा गया। इस उम्र में भी होली का उत्साह और मिलन समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पूर्व सैनिकों को देख कर सभी सहभागियों में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ।
आज ही शहीद दिवस भी है। होली मिलन समारोह के पूर्व सभी सैनिकों ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात, दो मिनट का मौन रखकर तीनो हुतात्मावों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।
आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक शिवजी सिंह, कर्नल संजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू सिंह, महा सचिव दिनेश गुप्ता, सचिव समता प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, कॉर्डिनेशन अधिकारी रमन श्रीवास्तव, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, संजय कुमार शर्मा, प्रेम चंद शुक्ल, केदार महतो, संजय कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, जनार्दन सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।
