पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह का निधन.

0
d244ad1e-fca3-4692-aac2-d31d0ef7874d

पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह का निधन.

दामोदर नदी पर किया गया अंतिम संस्कार.

बेरमो :बेरमो कोयलांचल के करगली स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह का निधन हो गया. चिंटू सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, किंतु चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. पूर्व सैनिक चिंटू व्यवहार कुशल और मृदु भाषी स्वभाव के थे. जिस कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थे. उनके अचानक निधन से बेरमो के लोग हतप्रभ हैं. राम बिलास हाई स्कूल के समीप दामोदर नदी घाट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूर्व सैनिक के निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया और उनके परिवार जनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की. बताते चलें कि 14 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिर गया था जिसमे शशिकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वें 14 वर्ष से कौमा मे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *