बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं अंताकला के ग्रामीण
बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं अंताकला के ग्रामीण।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित पंचायत डगरा के ग्राम अंताकला में लगभग एक माह से खराब पड़ा जल मीनार शुद्ध लेने वाला कोई नहीं ग्रामीण मुनिया देवी तेतरी देवी, ललिता देवी, प्रसाद भुइया ,संजय ,जोगेंद्र भुइया ने बताया कि कड़कड़हाट गर्मी में जल मीनार खराब हो जाने से लगभग 100 घर में पानी को लेकर काफी किल्लत हुई है यह जल मीनार विधायक सौजन्य से लगाया गया है. यह जल मीनार से मात्र दो तीन घर नल जल लगाई गई है बाकी घरों में नहीं लगाई गई है. लेकिन कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि के कहने के बावजूद भी अब तक ठीक नहीं कराया गया जिसे हम लोगों का काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है
