पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक में सैन्य कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

जिला बैठक में पूर्व सैनिकों को सैन्य कल्याण संबंधी जानकारियां दी गई :  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू।

           आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।  बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह का समीक्षात्मक विवेचना किया गया।
कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा सबके सामने रखा। ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। शीघ्र ही ऑडिट टीम डिटेल कर के आय व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों को सैन्य परिवार के कल्याण हेतु और उपयोगी बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। आज अच्छे कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।

         जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं होने पर अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि तूकेवेरा,  जो नवा बाजार प्रखंड में है और शहीद प्रबोध महतो का गांव है,  में शहीद का आदमकद प्रतिमा ग्रामीणों के द्वारा बनवाया जा रहा है।  आगामी 26 सितंबर 2026 को प्रतिमा अनावरण में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भी सहभागिता रहेगी।

          कोल्हापुर महाराष्ट्र में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद केंद्रीय कमिटी की बैठक 02 ऑक्टूवर 2026 को आयोजित की जा रही है।   तत्पश्चात,  03 ऑक्टूवर से 04 अक्टूबर 2026 तक,  वहीं केंद्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग होगी।  केंद्रीय जनरल बॉडी मीटिंग में देश के प्रत्येक जिला से अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और महामंत्री अपेक्षित हैं।

         आज के बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा,  पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेन्द्र नाथ दुबे,  संगठन मंत्री हरिहर तिवारी,  सचिव अशोक कुमार दुबे,  संपर्क सह प्रमुख प्रेमचंद शुक्ल,   पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह,  सचिव अशोक कुमार मेहता,  संगठन सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, रणधीर कुमार तिवारी,  बृज बिहारी सिंह और उदित नारायण पांडेय सहित अनेकों पूर्व सैनिकों की सहभागिता रही।