पूर्व डीएसओ गुलाम समदानी को भावभीनी विदाई, नए डीएसओ तेज कुमार हंसा का भव्य स्वागत
खंडोली के नेचर व्यू रिसोर्ट में गिरिडीह के पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी जी का विदाई समारोह किया गया।
साथ ही साथ नवनियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हंसा का स्वागत सह सम्मान समारोह तरीके से किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने 3 साल के कार्यकाल में हमने बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है।
आपसे विदा लेते हुए भी हम काफी भावुक हो चुके हैं,और हमारा प्यार जिले के 2000 जन वितरण विक्रेता के लिए हमेशा इसी तरह बना रहेगा।
नव नियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हंसा ने कहा कि पूर्व के डीएसओ के द्वारा, जो सुधार और बेहतर कार्य किया गया था उसे हम निरंतर जारी रखेंगे हमारा लक्ष्य स समय योग्य लाभुकों के बीच तय मानक और निश्चित मात्रा में खाद्यान्न पहुंच सके हम बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष बेंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह , राज कुमार चारणपहाड़ी , अजय पांडे , सुबोध , नगर अध्यक्ष अमित कुमार , मोहम्मद शरीफ अंसारी, बैजनाथ वर्मा नारायण पांडे , चेतन दास , रंजीत तर्व , लालमणि साहू हरिहर दास ,रामरतन राम , विद्या भूषण राम , सत्यम चरण पहाड़ी , नकुल राय प्रदीप विश्वकर्मा लाल साहू , मुकेश चौधरी जी नंदलाल पांडे जी मोहम्मद निजाम प्रशांत चौधरी , गोपाल साहू राजेश का अहम योगदान था।
खासकर हमारे जिला आपूर्ति कार्यालय के सभी पदस्थापित साथी को हम विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने अपना किमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में शिरकत की विकास वर्मा स्वतंत्र कुमार अमित सोरेन सौरभ कुमार नाज़िया , राजेश प्रजापति सभी को दिल की गहराइयों से आभार।

