मेराल में ‘आपन सरस्वतीया नदी’ सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी
मेराल से विवेकानंद चौबे का रिपोर्ट
मेराल में आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा। सफाई अभियान सोमवार की सुबह से ही दो दो जेसीबी मशीन लगा कर किया जा रहा है। आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे के प्रयास एवं सफल मार्गदर्शन में प्रभारी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में यह कार्य आज धरातल पर धीरे धीरे दिखने लगा। आपन सरस्वतीया नदी सफाई अभियान को सफल बनाने में मुखिया राम सागर महतो मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन पूर्व जिप सदस्य संजय भगत समाजसेवी अतहर अली अंसारी धनंजय चौधरी इंजीनियर रोहित कुमार कृष्ण प्रसाद कुशवाहा आदि लोग बढ़ चढ़कर सहयोग करते हुए इस सफाई अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं। समय-समय पर सीओ यशवंत नायक प्रभारी सीआई संजीव पांडे एवं अंचल अमीन के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।

