पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस की बड़ी कारवाई दो अफीम तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल
पलामू,
मेदिनीनगर, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियांकी तीन मुहान के पास 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की सतबरवा के तरफ से दो मादक पदार्थ तस्कर होंडा कंपनी की मोटरसाइकल से मेदिनीनगर की ओर जा रहे हैं ! इस सूचना का सत्यापन कर एक टीम गठित कर विशेष छापामारी दल द्वारा चियांकी तीन मुहान के पास वाहन चेकिंग लगाया गया इसी क्रम में मोटरसाइकल पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ कर विधिवत तलाशी लिया गया! तलाशी के क्रम में उनके पास से अफीम पाया गया जिसका वजन करने पर 520 ग्राम हुआ अफीम की तस्करी करने वाले दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया! इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या०-79/2026 दिनांक 14,7,2026 धारा -18(b)/21(b)/29 एन०डी०पी०एस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया!
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1 अजय कुमार यादव उम्र 26 वर्ष पिता, स्व: सूकन यादव पता बरा थाना पांकी जिला पलामू झारखंड
2 ईश्वरी यादव उम्र 23 वर्ष पिता, केदार यादव पता बरा थाना पांकी जिला पलामू झारखंड
जब्त सामानों का विवरण
1 एक पिला रंग का झोला जिसके अंदर सादा एवं काला रंग का प्लास्टिक में लिपटा हुआ चिपचिपा काला रंग का अफीम पदार्थ जिसका वजन लगभग 520 ग्राम
2 ईश्वरी यादव के पॉकेट से बरामद वीवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
3 अजय यादव के पॉकेट से बरामद जिओ कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन
4 लाल काला रंग का एक होंडा sp 125 cc मोटरसाइकल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच03एटी 9584 अंकित है
छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिस जवान
1 पु०अ०नि चंदशेखर यादव सदर थाना पलामू
2 आ/167 शैलेन्द्र गोस्वामी आ/125 रवींद्र कुमार सिंह चा०आ०अनिल कुमार शुक्ला एवं सदर थाना के रिजर्व गार्ड

