पलामू में हत्या मामला: पांच अभियुक्तों पर परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही छानबीन — दो सप्ताह बाद भी आरोपी फरार

पलामू (झारखंड): जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मझौली गांव में 16 अक्टूबर 2025 को 57 वर्षीय जगनारायण यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनका शव मझौली और भरतपुर गांव के बीच एक धान के खेत में फेंका हुआ मिला था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं —
मुख लाल यादव, पिता स्व. मोहन यादव
बनवारी यादव, पिता मुंशी यादव
रमेश यादव, पिता बनवारी यादव
प्रदीप यादव, पिता राजेंद्र यादव
त जाने के बाद भी सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने इस मामले को लेकर पलामू एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि गांव के मुखिया ने मृतक की पत्नी से जबरन सिग्नेचर करवा कर फर्जी कागज़ बनवाए हैं और “जल पास” का लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
इस पर परिजनों ने जिला प्रशासन से न्याय और आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की है।
इधर, इस संबंध में जब मीडिया ने थाना प्रभारी आनंद राम से बात की, तो उन्होंने बताया कि “मृतक के परिजनों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है, इसलिए फिलहाल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”