भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने दो युवकों की मौत पर जताया शोक, परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे ने मेराल प्रखंड के रजहारा गांव के सुनील चंद्रवंशी की टेंपो दुर्घटना में मृत्यु तथा रजबंधा गांव के बिंदेश्वर सिंह के इकलौते पुत्र सचिन सिंह की आकस्मिक मौत की खबर सुनकर उनके गुरुवार को उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बांधाया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी लोग आपके परिवार के साथ सदैव खड़ा रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह दोनों युवक होनहार थे लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों युवक की असमायिक निधन गांव समाज परिवार के लिए अपूरणीय छती है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह गौरीशंकर बिंद सुरेंद्र राम आदि आदि लोग मौजूद।

