पलामू की दुकानों में लगेगा अलार्म सिस्टम, सीधे थाना तक पहुंचेगी सूचना

पलामू की दुकानों में लगेगा अलार्म सिस्टम, आपदा में नजदीकी थाना को मिलेगी तुरंत सूचना
पलामूः जिला की दुकानों में अलार्म सिस्टम को लगाया जाएगा. अलार्म सिस्टम से आपदा की जानकारी नजदीक के थाना को रियल टाइम में मिलेगी. इसकी शुरुआत सबसे पहले मेदिनीनगर से की जाएगी बाद में अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा. ज्वेलरी शॉप, बड़े कारोबारी के यहां अलार्म सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

जबकि दुकानों में काम करने वाले सभी कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया जाएगा. मंगलवार को पलामू पुलिस ने कारोबारी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने की. इस संवाद कार्यक्रम में पलामू चैंबर और व्यावसायिक संघ ने कई मांगों को पलामू एसपी के समक्ष रखा.
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि दुकानों में अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा ताकि आपदा के दौरान तुरंत मदद पहुंचाई जा सके और पुलिस को रियल टाइम में जानकारी मिल सके. अलार्म सिस्टम को थाना से जोड़ा जाएगा. दुकानों में काम करने वाले कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया जाएगा.