बरवाडीह में पेट्रोल-डीजल संकट, घंटों लाइन में खड़े वाहन चालक

बरवाडीह में पेट्रोल और डीजल ना मिलने से वाहन चालाक परेशान।
तेल डिपो और रिफाइनरियों से ही पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति में करीब 20-30% की कमी देखी गई है। अफवाहों के कारण पैनिक बाइंग ईंधन खत्म होने की अफवाहों के डर से लोगों ने अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाना या गैलन और बोतलों में तेल स्टॉक करना शुरू कर दिया, जिससे पंप अचानक खाली हो गए।‌ प्रशासनिक सीमा कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा ईंधन की बिक्री पर सीमा (रुपये की तय मात्रा में) लगा दी गई थी। लंबी कतारें में बाइक, कार, ऑटो और मालवाहक ट्रकों के चालकों को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
व्यापार और परिवहन पर असर डीजल ना मिलने से व्यावसायिक वाहनों और ट्रैक्टरों के संचालन पर ब्रेक लग गया है। सीमित मात्रा कई पंपों पर दोपहिया वाहनों को केवल ₹100 से ₹200 तक और चार पहिया वाहनों को रूपया 500 सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।