पलामू -ज्योति आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को टाटा मोटर्स जमशेदपुर में मिला रोजगार का अवसर

ज्योति आईटीआई मेदनीनगर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया इसमें पलामू के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए अभ्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपना साक्षात्कार दिया टाटा मोटर्स जमशेदपुर के द्वारा 63 युवाओं का चयन हुआ।
संस्थान के सचिव ज्योति पांडेय सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाध्यापक प्रियरंजन कुमार सिंह ने कहा शिक्षा के साथ – साथ बहुमुखी विकास के लिए समय-समय पर संस्थान द्वारा विभिन्न तरह के रोजगार सेमिनार वर्कशॉप अतिथि व्याख्यान आदि का आयोजन अनुभवी वक्ताओं के द्वारा आयोजित किया जाता है जो कि भविष्य में आने वाले चुनौतियों का सामना करने एवं उचित निर्णय लेने में अति मददगार साबित होता है।
मौके पर संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अधिकारी मनोरथ चौधरी सभी चयनित युवाओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा अपने साथ में जा रहे सभी मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
कार्यक्रम को संपन्न कराने में संस्थान के अनुदेशक उमेश कुमार शर्मा, अमित गुप्ता, पंकज कुमार ठाकुर, विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार राम, रविंदर कुमार यादव के साथ अन्य कॉलेज स्टाफ उपस्थित थे।