पलामू गतका संघ की टीम SGFI स्टेट ट्रायल के लिए रांची रवाना
पलामू गतका संघ की टीम SGFI स्टेट ट्रायल के लिए रांची रवाना
पलामू, 18 अक्टूबर — पलामू गतका संघ की टीम आज सुबह SGFI स्टेट ट्रायल में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुई।
संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी एवं मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ रांची के लिए रवाना किया।
रवाना होने से पूर्व रेड़मा चौक पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला सचिव सुमित बर्मन, सह सचिव दीपेन्द्र सिंह एवं दीपक तिवारी, तथा कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मेहता उपस्थित रहे। सुबह 4 बजे खिलाड़ियों को बस के माध्यम से रांची भेजा गया।
पलामू से कुल 45 खिलाड़ी इस SGFI गतका प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इनमें संत मरियम स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड स्कूल, ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, ओरियंट पब्लिक स्कूल, संत जेवियर स्कूल, स्क्रेड हार्ट स्कूल, और विमला पाण्डेय स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र शामिल हैं।
संघ अध्यक्ष सोनू नामधारी ने कहा, “गतका केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और अनुशासन का प्रतीक है। पलामू के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।”
वहीं मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों का उत्साह और लगन सराहनीय है। हमें विश्वास है कि पलामू की यह टीम इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।”

