भीम आर्मी पलामू इकाई ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, जातिवादी एवं साम्प्रदायिक घटनाओं के विरोध में जताई आपत्ति
आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे, भीम आर्मी पलामू इकाई द्वारा हाल ही में देशभर में घटित जातिवादी एवं साम्प्रदायिक घटनाओं के विरोध में माननीय उपायुक्त महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन में निम्नलिखित गंभीर घटनाओं पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई है👇
1️⃣ CJI बी.आर. गवई पर वकील राकेश किशोर द्वारा जूता फेंकने की घटना।
2️⃣ वकील अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का घोर अपमान।
3️⃣ “I Love Mohammad ﷺ” प्रोटेस्ट में निर्दोष मुसलमानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करना तथा बुलडोजर द्वारा घरों को तोड़ने की कार्रवाई का विरोध।
4️⃣ हरियाणा कैडर के वरिष्ठ अधिकारी वाई. पुरन द्वारा जातिगत उत्पीड़न के कारण की गई आत्महत्या की घटना।
भीम आर्मी ने इन सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग की है। संगठन ने स्पष्ट कहा कि जातिवाद,सांप्रदायिकता और नफ़रत के खिलाफ़ लड़ाई संविधानिक मूल्यों के आधार पर जारी रहेगी।

