पलामू डी एस ओ मंगलवार को पहुंचे पांकी, लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

0
1ab09a0f-e6b9-445b-acf8-052dca41a627

पलामू डी एस ओ मंगलवार को पहुंचे पांकी, लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

पलामू डीएसओ प्रीति किस्कु मंगलवार की संध्या मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पांकी पहुंचे, जहां उन्होंने पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत प्रखंड कर्मियों एवं बूथ लेवल ऑफिसर के साथ प्रखंड के ननकू चौक के समीप मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के प्रति जागरूक किया, उन्होंने मतदाताओं से मतदाता पर्ची प्राप्त होने की जानकारी लेते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है, पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने नए मतदाताओं के हौसलों को बढ़ाया व इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाए जा रहे हैं इस मुहिम को सफल बनाने हेतु कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जागरूकता अभियान के दौरान पलामू डीएसओ समेत उप मुखिया अनारीक राम ,प्रखंड कर्मी सुनील चौधरी ,मनीष कुमार, बीएलओ सुनीता कुमारी, सुनीता देवी, सरिता कुंवर, रीना कुमारी, लखन कुमार गौतम, नीरज कुमार, शिक्षिका चंचला मिश्रा ,राजेश खन्ना समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *