पलामू – छतरपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू – छतरपुर थाना में शिकायत प्राप्त हुआ कि वादी कर्मदेव यादव अपना मोटरसाइकिल सराईडीह मोड के के पास लगा कर सामान खरीदने गए थे। वापस लौटे तो देखे कि उनका मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। थाने में दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया । अनुसंधान के क्रम ये बात सामने आई कि बिहार से कुछ व्यक्ति आ रहे हैं और अलग अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी कर बिहार में ही अवैध शराब करने वाले लोगों को बेच रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा काफी सुझबुझ से काम करते हुए मानवीय एवं तकनीकी आधार पर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है जिसने पूछताछ में कबूल किया है ये लोग तीन व्यक्ति मिल कर इस मोटरसाइकिल को छतरपुर थाना क्षेत्र के सराईडीह मोड के पास से चोरी किए थे। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त आयुष कुमार उर्फ आयुष पाठक उम्र 18 वर्ष पिता सनीश पाठक उर्फ पिंटू ग्राम देवरा थाना अम्बा जिला औरंगाबाद बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य के विरुद्ध छापामारी जारी है।