चुटिया इलाके में नशे में धुत एक कार चालक ने कई लोगों को धक्का मार दिया।

इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार रात की है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को आक्रोशित भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, भीड़ ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।