पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने राजमुनी पाठक नामक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने राजमुनी पाठक नामक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
पांकी
पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अम्बाबार पंचायत अंतर्गत करमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने बीते रात करमा गांव में राजमुनी पाठक उम्र लगभग 60 वर्ष की घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी ,घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब 8:30 किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया जिसके बाद में उठकर बाहर चले गए इसके बाद से उनका कहीं अता पता नहीं चला, हालांकि परिजनों के द्वारा पूरी रात उनकी खोजबीन की गई इस दौरान करीब सुबह के 6:00 बजे घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल मामले की जानकारी पिपराटांड़ थाना पुलिस को दी गई, मामले की जानकारी होने के तत्काल बाद पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर-उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल समाजसेवी नर्मदेश्वर सिंह, मुखिया पति राजेंद्र पासवान , मंजूलता दुबे के द्वारा घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
घटना के बाद मृतक की पत्नी पूनम देवी का रो रोकर बुरा हाल है उनके द्वारा जमीनी विवाद में हत्या का शक जाहीर किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही है वहीं घटनास्थल से पुलिस को अभी तक खोखे बरामद नहीं हुए हैं।

