झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

पाटन(पलामू):झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पलामू के नए उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विकेश शुक्ला, सचिव मुरारी पांडे, प्रमंडलीय अध्यक्ष भारदुल भैया, केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पाटन प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार चंद्रा, उपाध्यक्ष राम बिहारी मेहता तथा असलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सरजू राय उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पलामू उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मुलाकात के दौरान पाटन प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार चंद्रा ने उपायुक्त को जानकारी दी कि आगामी 17 मई 2026 को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी, प्रमंडलीय कमेटी तथा जिले के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेंगे।

गणेश कुमार चंद्रा ने उपायुक्त को सम्मेलन में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों के हित में कार्य करते हुए चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।