पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडीह :पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप परिसर में कांग्रेस कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की समस्याओं को उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में जल्द राहत देने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर समर्थन जताया।मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव रवींद्र राम, जिला महासचिव रामनरेश यादव, अब्दुल मनान अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, रामदेव राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।