पचम्बा वार्ड नंबर 1 के कंधू टोला में तीन दिनों से जल संकट, महिलाएं गड्ढे का पानी लेने को मजबूर
पचम्बा वार्ड नंबर 1 के कंधू टोला में तीन दिनों से जल संकट, महिलाएं गड्ढे का पानी लेने को मजबूर।
पचम्बा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित कंधू टोला में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच इलाके के लोगों का हाल बेहाल है। पानी की समस्या से सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चों को दिक्कत हो रही है।
स्थानीय महिलाओं को मजबूरी में एक पानी भरे गड्ढे से पानी लाकर दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से घरों में पीने, खाना बनाने और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मामले की जानकारी स्थानीय पार्षद को दे दी गई है। पार्षद की ओर से आश्वासन दिया गया है कि खराबी को जल्द ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

