पाटन की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, पलामू उपायुक्त ने किया सम्मानित
पाटन की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, पलामू उपायुक्त ने किया सम्मानित
पाटन (पलामू): पलामू के टाउन हॉल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके बेहतर शैक्षणिक कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में पाटन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय किशुनपुर की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। पलामू उपायुक्त ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मान प्रदान किया।
रीना कुमारी को यह सम्मान मिलने से विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि राजकीय मध्य विद्यालय किशुनपुर की प्रधानाध्यापिका को जिले के प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे पाटन प्रखंड के लिए गौरव और सम्मान की बात है।
स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे।




