अमन यादव बने BJYM के राष्ट्रीय मंत्री, विक्की साहू ने दी बधाई; कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमन यादव को BJYM राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर विक्की साहू ने दी बधाई कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

गुमला- भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवघोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड से कर्मठ युवा नेता श्री अमन यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। 
इस अवसर पर युवा साथी विक्की साहू ने अमन भैया को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देते हुए विक्की साहू ने कहा, “अमन भैया का यह मुकाम उनकी वर्षों की अथक मेहनत, निष्ठा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत युवा मोर्चा के मंडल कार्यसमिति सदस्य के रूप में जमीनी स्तर से की थी। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जमीनी कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का उनका यह सफर हम सभी युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।”
विक्की साहू ने आगे कहा कि युवाओं को एकजुट करने की उनकी अद्भुत कार्यशैली और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा सराहनीय है। उनके राष्ट्रीय मंत्री बनने से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में युवा मोर्चा को एक नई मजबूती, ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया

You may have missed