जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के स्वागता अध्यक्ष में संपन्न हुआ झारखंड प्रदेश शिक्षा विभाग का शिक्षक दिवस
जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के स्वागता अध्यक्ष में संपन्न हुआ झारखंड प्रदेश शिक्षा विभाग का शिक्षक दिवस
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन बेतला स्थित म्यूजियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम नारायण सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका के माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि हृदयानंद मिश्र एवं स्वागताध्यक्ष झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी, शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
स्वागताध्यक्ष झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एक शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही दिशा देकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और नैतिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। शिक्षकों के योगदान के बिना विकसित एवं सशक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का भी आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि हृदयानंद मिश्र ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का जिला से पूर्व विधायक राज राजेंद्र देव अलखनाथ चौबे स्मिता सहाय शर्मिंला सुम्मी सुमन तिर्की समीम अहमद राईन राजकुमार सिंह शैलेश चंद्रवंशी अजय साहू मुकेश सिंह चंदेल सुधीर तिवारी सुरेंद्र सिंह छोटू जतरु उरांव सुरेंद्र तिवारी विवेक वर्मा सुधीर सहाय यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित

