कोट ठाकुरबाड़ी मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

कोट ठाकुरबाड़ी मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने फीता काटकर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रखंड अंतर्गत कोट खास गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पूजा महोत्सव एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर राम ने किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यास अंकुर राय एवं व्यास हेमंत कुमार के बीच एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत शास्त्री सुभाष चंद्र मिश्रा के द्वारा विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में बैठी महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर नंदलाल के जन्म की खुशी मनाई। महिलाओं द्वारा गाए गए एक से बढ़कर एक सुंदर सोहर गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, बृजभूषण सिंह ,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष जयराम तिवारी,सुरेंद्र शुक्ला,संरक्षक संदीप सोंडिक,नंदू सिंह,प्रदीप सिंह,उमेश सिंह कोषाध्यक्षओमप्रकाश,उप कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,नीरज प्रसाद,सुदर्शन सोनी,संतु शर्मा,विनय तिवारी,गौतम सिंह,कमलेश तिवारी,बबलू तिवारी,अमित पाठक,ज्ञानू राय,रामेन्द्र सिंह,नीतीश मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।