पाटन के इमली गांव में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने की पहल

असुरक्षित परिवारों की महिलाओं के बीच राशन सहायता राशि का वितरण

पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत अंतर्गत ग्राम इमली में जेएसएलपीएस के इमली आजीविका महिला ग्राम संगठन मे सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत 15 असुरक्षित परिवारों की महिलाओं के बीच 1000-1000 रुपये की राशन सहायता राशि वितरित की गई।

यह वितरण कार्यक्रम वीआरएफ प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीपीएम यतीन्द्र ज्योति, बीपीओ प्रमोद सोनी, सीसी मिथलेश कुमार, जंघासी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह तथा जेंडर सीआरपी आरती कुमारी मौजूद रहे।

मौके पर एडब्ल्यू पूनम देवी, सेतु दीदी कविता कुमारी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। अधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद एवं असुरक्षित परिवारों को कठिन समय में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सहायता दी जा रही है।

साथ ही जानकारी दी गई कि लाभुक महिलाओं को यह राशि 90 दिनों के अंदर इमली आजीविका महिला ग्राम संगठन वीआरएफ राशि सामुदायिक सुरक्षा कोष में वापस जमा करनी होगी, ताकि अन्य जरूरतमंद महिलाएं भी इस फंड का लाभ उठा सकें।