मेराल पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल, 10 लोगों को लौटाए फोन

पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने शुक्रवार को मेराल थाना परिसर में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर 10 लोगों के बीच वितरण किया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लगातार गुम हुए मोबाइल को बरामदगी कर लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल को बरामद करने में थाना प्रभारी का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर थाना परिसर में दस लोगों को मोबाइल फोन वितरण किया गया है। जिसमें रेजो गांव निवासी अवध किशोर चौबे, बिकताम निवासी धर्मेंद्र कुमार मेहता, मेराल के विकास कुमार,सुभाष कुमार, तेनार गांव के शिव कुमार बैठा, कृष्ण कहार, देवगाना के बिनोद चौधरी, छप्परवार खुर्द गांव के सुनिल कुमार बंका गांव के पंचम कुमार जोगीकला गांव के नीरज शाह सहित दस लोगों के बीच मोबाइल फोन का वितरण किया गया। इस मौक़े पर गुम हुए मोबाइल पाने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार किया और कहा प्रशासन पर लोगों को बिस्वास कायम हुआ है।