पांकी विधायक ने केकरगढ़ पंचायत के ग्रामीणों को मतदान करने हेतु किया प्रेरित
पांकी विधायक ने केकरगढ़ पंचायत के ग्रामीणों को मतदान करने हेतु किया प्रेरित
पांकी विधायक डा0 शशिभूषण मेहता शनिवार को पांकी के गरिहारा पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित किया, आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व केकरगढ़ पंचायत के बूथ संख्या 323 के मतदाताओं के द्वारा इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए वोट बहिष्कार करने की घोषणा की थी । सूचना पर पांकी विधायक गरिहारा गांव पहुंच कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया उन्होंने कहा लोकतंत्र में हर नागरिक को मतदान का अधिकार है। मतदान अवश्य करें। यह आपका मौलिक अधिकार है।
