पांकी के पगार खुर्द हरिजन टोले के ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

0
abc3c5b9-f417-44c4-9cb0-c0cf4cc8ca5b

पांकी के पगार खुर्द हरिजन टोले के ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं

पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के बूथ संख्या 323 के ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद अब पगार खुर्द पंचायत के पगार खुर्द हरिजन टोले के ग्रामीणों ने भी शुक्रवार की संध्या विरोध प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार की घोषणा की है, ग्रामीणों ने कहा कि उक्त टोले में आने के लिए सड़क तक नहीं है वे खेतों के मेंढ़ के सहारे आना-जाना करते हैं, बरसात के दिनों में स्थिति बहुत ही विकट हो जाती है, ग्रामीणों ने कहा कि हर बार चुनाव के समय प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ता इस टोले में आकर तरह-तरह के वादे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद उनके वादे खोखले साबित होते हैं अंततः ग्रामीणों ने थकहार कर इस बार मतदान नहीं करने का फैसला लिया है, पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौके पर मौजूद नए वोटरों समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एक स्वर में नारे लगाते हुए वोट बहिष्कार की घोषणा की है।
आपको बता दें की पगार खुर्द हरिजन टोले में लगभग 40 घर हैं व वोटरों की संख्या लगभग 200 के आसपास है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वे कई दशकों से इस टोले में निवास कर रहे हैं उनके पूर्वजों को यहां के जमींदार के द्वारा बसाया गया था लेकिन सड़क नहीं बनने से टोला टापू बन गया है ,बड़ी गाड़ियां तो दूर पैदल बाइक एवं साइकिल के आने-जाने में भी लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया की सड़क पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से वे आक्रोषित है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर ननकू मोची विलास मोची मुसन-मोची राजदेव मोची जनार्दन मोची मनोज कुमार राम निक्कू कुमार राम अजीत कुमार राम सुनील कुमार राम सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।
इस संबंध में पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह भी बताया कि केकरगढ़ पंचायत के बूथ संख्या 323 के ग्रामीणों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के बाद ग्रामीण अब मतदान करने का निर्णय लिए हैं जो बेहद हर्ष की बात है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व अति आवश्यक है उन्होंने प्रखंड वासियों से हर हाल में मतदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *