स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिलाना:– नागमणि
चतरा लोकसभा क्षेत्र के जनता से अपार समर्थन व प्यार हमें मिल रहा है, जीत के बाद- स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिलाना: नागमणि
मनिका: बसपा प्रत्याशी नागमणि मनिका बसपा कार्यालय पहुंचे वही बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा किया। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी लिया। मौके पर बसपा प्रत्याशी नागमणि ने मीडिया से बात करते हुए कहां की चतरा लोकसभा क्षेत्र के जनता से अपार समर्थन व प्यार हमें मिल रहा है अगर हमें विजय बनाते हैं तो चतरा फील्ड फायरिंग रेंज समाप्त करेंगे साथ ही चतरा में रेलवे लाइन को लाने काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा की स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिलाने का काम करेंगे। साथ ही सुदरवर्ती क्षेत्रो में सड़क व पुलिया निर्माण करना, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करना समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगे।
