पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मेला सह दुगोला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

0
c6c0b757-a8f1-4cf8-9507-7bd4581162a2

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मेला सह दुगोला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने सतबरवा प्रखंड के बोहिता पंचायत के चमरुआ पहाड़ तथा लोहरा पोखरी शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित मेला सह दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने मेले में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए बाबा भोलेनाथ से सुख समृद्धि के लिए विनती करते हुए चमरूआ पहाड़ स्थित शिव मंदिर के जीर्णोधार के लिए 51 हजार रु सहयोग का ऐलान किया साथ ही सड़क तथा सीढ़ी निर्माण कराने की बात कही।मौके पर जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी,बोहीता मुखिया कलावती देवी, धावाडीह मुखिया रिंकी देवी,प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो,राणा प्रताप कुशवाहा,आशीष सिन्हा,चंचल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *