बरवाडीह पंचायत की मुखिया ने बनवाया आभा हेल्थ अकाउंट, ग्रामीणों से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील
बरवाडीह पंचायत की मुखिया कालो देवी ने बनवाया आभा हेल्थ अकाउंट, ग्रामीणों से की स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने की अपील
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह: बरवाडीह पंचायत की मुखिया कालो देवी ने आभा (ABHA) आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता के तहत अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।
मुखिया कालो देवी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबकुछ है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए।
उन्होंने लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। मुखिया ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त करें और सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।


